मुजफ्फरनगर जिले में भारतीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों की लापरवाही पर आरोप लगाया। साथ ही भारतीय गौरक्षा वाहिनी के सदस्यों ने अस्पताल के कर्मचारियो पर कार्रवाई करने की मांग की। गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सालयों में अवैध रूप से उगाही का खेल जोरों से चल रहा है अगर कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है उनको धमकी दी जाती है इतना ही नही मरीजों के साथ आए परिजनों के साथ बदतमीजी की जाती है। वहीं अरशद सलमानी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की वजह से सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है भारतीय गौरक्षा वाहिनी के पदाधिकारी और जिला कार्यकारणी ऐसे कर्मचारियों की घोर निंदा करते है।